विद्युत उप केंद्र निर्माण की धीमी गति पर विधायक खफा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

विद्युत उप केंद्र निर्माण की धीमी गति पर विधायक खफा

गुणवत्ता युक्त नहीं पाई गई निर्माण सामग्री

विधायक ने जिम्मेदारों को दिए सख्त निर्देश 

नरैनी, के एस दुबे । निर्माणधीन 132 केवी विद्युत पारेषण उप केंद्र का निर्माण कच्छप गति से होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।निर्माण सामग्री गुणवत्ता युक्त नही पायी गई हैं। निरीक्षण में गुणवत्ता युक्त और शीघ्रता से कार्य करने की हिदायत दी है। उमस भरी गर्मी और वर्षा कम होने से क्षेत्र में लगातार विद्युत की मांग बढ़ रही है। लो बोल्टेज और विद्युत फॉल्ट के चलते ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी तुर्रा पावर हाउस की मशीन में ओवर लोड बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। क्षेत्र की विद्युत समस्या के निस्तारण के लिए कस्बा से 3 किलोमीटर दूर 132 के वी विद्युत पारेषण केंद्र में फरवरी 2022 से निर्माण

निर्माणाधीन उप केंद्र में मौजूद लोगों से बात करतीं विधायक ओममणि वर्मा 

कार्य चल रहा है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने उक्त निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे गुणवत्ता विहीन ईंट और रेत को देखकर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य कर रही कार्यदाई संस्था स्तंभ पावर प्राइवेट लिमिटेड उत्तर प्रदेश के अभियंता राकेश राम को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने ड्यूटी में तैनात अभियंता से कार्य की प्रगति की जानकारी पूछी तो उसके द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, टावर, मेन आदि का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है अर्थिंग का कार्य चल रहा है कुल मिलाकर 25 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक ने विद्युत वितरण खण्ड बांदा के अधिशाषी अभियंता रविकांत से पावर हाउस के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि जल्द ही इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रबंध निदेशक कार्यालय पहुंचाई जाएगी तथा इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बताया कि फरवरी 2024 तक इस उपकेंद्र को ऊर्जीकृत  करने का लक्ष्य है जिसके संबंध में 12 सितंबर को प्रबंध निदेशक पावर कार्पारेशन उत्तरप्रदेश ने बैठक बुलाई है। विधायक ने मानक के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री प्रयोग करने तथा शीघ्र निर्माण कार्य करने की हिदायत दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages