बुंदेली दीवारी कला का किया शानदार प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

बुंदेली दीवारी कला का किया शानदार प्रदर्शन

श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिलगांव, के एस दुबे । श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी विद्यालय बबेरू रोड पल्हरी में शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय संस्थापक स्व. जेपी यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर संगीत, लोकनृत्य, दीवारी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मूर्ति अनावरण के बाद संस्थापक स्व. जेपी यादव को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय प्रबंधक सौरभ यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया और शाल भेंट कर स्वागत किया। 

दीवारी कला का प्रदर्शन करते कलाकार

शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया इंस्टीट्यूट के कलाकारों द्वारा मां सरसव्ती वंदना से की गई। साथ ही विभिन्न गीतों से प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसी के साथ ही रमेश पाल बड़ोखर की लोकनृत्य दीवारी टीम ने विभिन्न कलाएं प्रदर्शित कर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पद्मश्री जल योद्धा उमाशंकर पांडेय, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान, सपा नेता इम्तियाज
मौजूद लोग

खान, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, रामधनी यादव, सपा नेता एजाज खान, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, राजकुमार राज, भूरेलाल यादव, किरन यादव, रजनी यादव, अमित सेठ भोलू, राकेश शर्मा, रामसेवक यदुवंशी, अनिल यादव प्रधान बिलगांव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधक ने सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages