चोरी की दो कार व बाइक समेत दो को पुलिस ने दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

चोरी की दो कार व बाइक समेत दो को पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर, मो. शमशाद । चांदपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गोविंदपुर बिलारी मोड़ के समीप से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो कार व दो बाइकों को भी बरामद किया है। पकड़े गये चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार तिवारी अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गोविंदपुर बिलारी मोड़ के समीप पहुंची तभी चेकिंग के दौरान दिव्यांशु पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना चांदपुर व अंकेश कुमार पुत्र स्व. राम कुमार निवासी ग्राम गहरूखेड़ा थाना जाफरगंज को चोरी की बाइक व एक देशी तमंचा व कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया। पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर सरहनखुर्द गांव के निकट सुनसान स्थान पर टीले के

पुलिस टीम की गिरफ्त में वाहन चोर।

पीछे से चोरी की दो चार पहिया वाहन व एक अन्य बाइक भी बरामद की। उपनिरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये युवक शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके विरूद्ध पूर्व आपराधिक इतिहास है। बताया कि अभियुक्त वाहनों की चोरी करके उनकी नंबर प्लेट आदि परिवर्तित कर अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु विक्रय करते हैं। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, दिलीप कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, शील कुमार, भीम प्रकाश, नारायण, अमित कुमार भी शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages