परिक्रमा मार्ग के शेष अतिक्रमण को जल्द हटायें: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

परिक्रमा मार्ग के शेष अतिक्रमण को जल्द हटायें: डीएम

डीएम ने भादों मास की अमावस्या पर किया भ्रमण 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने भादों मास की अमावस्या मेला तैयारी बाबत परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक केके शुक्ला को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में हटाये अतिक्रमण का मलबा तत्काल साफ कराया जाये। जहां पत्थर टूटे हैं, वहां पत्थर बदले जायें। विद्युत वायर भी चेक की जाये। बुधवार को डीएम अभिषेक आनन्द ने उप प्रभागीय वनाधिकारी हरि शंकर सिंह को निर्देश

दिए कि परिक्रमा मार्ग में जहां से मलबा हटाया गया है, वहां तत्काल तार फेंसिंग करायें, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। जिलाधिकारी में एसडीएम कर्वी व सीओ सिटी से कहा कि मेला में वाहन पार्किंग जहां बनी है, वहां देख लें,  जो व्यवस्थायें न हों, उन्हें सुनिश्चित करा लें। लक्ष्मण पहाड़ी के पीछे से उप्र से मप्र  जोड़ने को कनेक्टिविटी रोड जो वन विभाग की जमीन है, उसका निरीक्षण कर बतायें। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग के शेष अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। निरीक्षण में एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages