कानपुर, संवाददाता - भारत विश्व गुरु बने, हमारी सनातन संस्कृति विश्व व्यापी हो , हमारी युवा पीढ़ी हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति एवं हिन्दू जीवन मूल्यों के प्रति गौरव का भाव रखें इसी उद्देश्य से श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति कानपुर प्रान्त द्वारा हर घर , मंदिर, कार्यालय विद्यालय, थाना आदि स्थानों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों को गीता भेंट कर गीता स्थापना पखवारा कार्यक्रम जन्माष्टमी 6 सितंबर से 27 सितंबर के मध्य आयोजित करने का निर्णय लिया है। उसी के अंतर्गत आज केशव मधुवन वाटका केशव नगर में अभियान पखवारा के प्रथम दिन गीता वितरण का कार्यक्रम किया गया है।
श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति के संरक्षक राजेन्द्र अवस्थी ने सभी को गीता वितरित करने के साथ ही प्रतिदिन गीता स्वाध्याय हेतु प्रेरित किया। बताया कि इसमें जीवन जीने की कला के साथ ही हमारे दैनिक जीवन की सभी समस्याओं का हल भी मिलेगा। आज गीता वितरण के अवसर पर श्री श्याम बिहारी शर्मा, श्रीराम उत्तम, आर पी पाण्डेय, बी के तिवारी, पंकज अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, किशोर कुमार, प्रेमलता सिंह, सीमा शुक्ला, विजय लक्ष्मी, रेखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment