डीएम ने पोषण जागरूकता रैली को किया रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 8, 2023

डीएम ने पोषण जागरूकता रैली को किया रवाना

आम जनमानस को पोषण के प्रति जागरूक करेगी रैली 

फतेहपुर, मो. शमशाद । चालू माह में छठा राष्ट्रीय पोषण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट परिसर से पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की मुख्य थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर

पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम।

(वोकल फॉर लोकल) है। पोषण रैली में बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर जनमानस को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली में जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों ने रैली में प्रतिभाग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages