जल है अमूल्य, जल है तो कल है - पंकज अग्रवाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 8, 2023

जल है अमूल्य, जल है तो कल है - पंकज अग्रवाल

नमामि गंगे की हुई कार्यशाला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नमामिगंगे जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय जनजागरूकता कार्यशाला संस्था अंबर प्रेस प्राइवेट लि व जल निगम के सहयोग से तहसील सभागार में हुई। जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार तिवारी, सहायक समन्वयक अभिषेक त्रिपाठी, अनूप तिवारी, कुलदीपक मिश्र, अशोक मिश्र, चंद्रभूषण राय, आरती गुप्ता ने कार्यशाला में गांव-गांव से हिस्सा लेने पहुंची जल सखियों को जल संचयन एवं जल जनित बीमारियों की जानकारी दी। उन्हें जल की शुद्धता की जांच के तौर-तरीके बताये।

गुरुवार को कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कोआपरेटिव बैंक जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने जल टेस्टिंग किट जल सखियों में बांटी। कार्यशाला में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामेंद्र कुमार गौतम, वार्ड मेम्बर शंकर यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता विश्वजीत भी मौजूद रहे। जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि ने किया।  कार्यशाला में कहा कि पृथ्वी में जल बैंक दिनोंदिन कम होता जा रहा है, क्योंकि जल संचयन नहीं कर पा रहे। हमारे पास 97.5 प्रतिशत समुद्री जल है, जो पीने योग्य नहीं है। सिर्फ 2.5 प्रतिशत उपयोगी जल है। इसमें भी 1.5 प्रतिशत जल प्रदूषित है। सिर्फ एक प्रतिशत जल मीठा  पीने योग्य है। पानी बचाना सबसे पुण्य कार्य है। जल है तो कल है, जल ही जीवन है। जल का संचय करें। एक-एक बूंद बचायें, जल को बर्बाद न होने दें। योजना का क्रियान्वयन जिले में हो रहा है। मऊ व बरगढ़ के गांव में हर घर नल योजना पहुंच चुकी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages