जिम्मेदारों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
फतेहपुर, मो. शमशाद । कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय कुमार पाठक एवं नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी समीर कुमार कश्यप नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मलाका गांव स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। जहां हवन-पूजन कर गोवंशों को चना व गुड़ दिखाया। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। बताते चलें कि भगवान श्रीकृष्ण को गोवंशों से अत्यधिक प्रेम व लगाव था। उनके इसी प्रेम व लगाव को सार्थक करने के उद्देश्य से गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एडीएम व ईओ कान्हा गौशाला पहुंचे। जहां हवन-पूजन करके गोवंशों को दुलारा साथ ही उन्हें चना व गुड़ भी खिलाया। अधिकारी
![]() |
| गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाते एडीएम व ईओ। |
द्वेय ने जिम्मेदारों से कहा कि गोवंशों को गौशाला में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके लिए हरे चारे का पर्याप्त इंतजाम किया जाये। साथ ही साफ-सफाई बेहतर रखी जाये। यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, मोहम्मद हबीब, संस्था के अध्यक्ष वासु श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सचिन कुमार व क्षेत्र के सुपरवाइजर बिरजू आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment