मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को किया जागरूक - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Tuesday, October 29, 2024

demo-image

मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी - गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायनपुरा क्षेत्र में आंस पास स्थित विद्यालय में पड़ने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया उप निरीक्षक शिवानी तंवर व कॉन्स्टेबल गोरी अग्रवाल ने छात्राओं व भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा दल टीम के साथ थाना क्षेत्र के कस्बे में जाकर महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पुलिस ने बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाए महिला सशक्तीकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी।महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए।

WhatsApp%20Image%202024-10-29%20at%2017.57.08

कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *