खोंपा गांव की प्रिया सिंह बनी जज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 29, 2024

खोंपा गांव की प्रिया सिंह बनी जज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सरधुआ थाना क्षेत्र के खोंपा गांव के चैहान परिवार की प्रिया सिंह पुत्री मुनेन्द्र सिंह चैहान बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा (पीसीएस-जे) में 35वीं रैंक प्राप्त कर जज बनकर पूरे परिवार, समाज व जिले का नाम रोशन किया है।

प्रिया सिंह।

ये सफलता उनके अथक परिश्रम, समर्पण व मजबूत संकल्प का प्रमाण है। भारतीय सेना से जुड़े परिवार की पृष्ठभूमि ने उनमें अनुशासन व सेवा की भावना को गहराई से निखारा है। चैहान परिवार समेत पूरे जिले को प्रिया सिंह पर गर्व है। ये उपलब्धि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में मेहनत कर रहा है। प्रिया सिंह को उज्जवल भविष्य को शुभकामनायें दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages