मुख्यमंत्री का चित्रकूट दौरा रहा निराशा जनक: मान सिंह पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 1, 2024

मुख्यमंत्री का चित्रकूट दौरा रहा निराशा जनक: मान सिंह पटेल

मुख्यमंत्री विकास-महंगाई के मुद्दे से दूर भागते रहे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सपा अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा निराशा जनक रहा। किसानों की खाद की समस्या मुख्यमंत्री के आने के बाद भी जस की तस हैं। सपा अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथावाचक की भांति प्रलाप करते नजर आये। अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता प्रवचन सुनकर तालियां बजाते रहे। मुख्यमंत्री विकास व महंगाई के मुद्दे से दूर भागते रहे, लेकिन हिंदू-मुसलमान पर खूब राग अलापा। बुंदेलखंड की

मान सिंह पटेल।

प्रमुख समस्या अन्ना जानवर पर मुख्यमंत्री ने कोई बात नहीं की, जबकि मुख्यमंत्री के काफिले के आगे भी अन्ना जानवर घूमते दिखे। कहा कि समाज में जहर घोलने की भाजपा की रणनीति जनता अच्छी तरह से जान चुकी है। भाजपा को महंगाई, विकास एवं किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा की नीतियां संविधान व पीडीए विरोधी रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी सरकार बनायेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages