शहर के देवनगर में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा का हुआ बखान
बांदा, के एस दुबे । श्रीमद भगवत कथा के पंचम दिवस मे कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने मिट्टी खा कर मिट्टी को शुद्ध किया। कलिया नाग को मानमर्दन कर जल तत्व को शुद्ध किया। देवनगर, झील का पुरवा में चल रही भगवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि जब-जब संसार मे अत्याचार बढ़ता है। तभी अधर्म को समाप्त करने के लिए भगवान जन्म लेकर धर्म की स्थापना करके वेद, शास्त्र, संतो, महापुरषों की रक्षा करते है। जन्म जन्मांतर, कल्प कल्पंतर, युगांतर के वरदानो को सत्य करने के लिए द्वापर के अंत मे लीला पुरषोत्तम बिहारी
शहर के देवनगर में कथा बखान करते अमित कृष्ण शास्त्री |
श्रीकृष्ण का अवतार होता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीव को आनंद मग्न करने जीवन को उत्साहों से परिपूर्ण करती है, जो तन्मयता का दान करे उसी का नाम लीला है। श्रीकृष्ण के हर एक लीलाओं मे आत्मदर्शन भरा है। माखन चोरी लीला गोपियों के बिसुद्ध मन को चुराना ही माखन चोरी लीला है। हर एक इन्द्रियों से जो श्रीकृष्ण रस का पान करती है। उन्ही का नाम गोपी है। उन्होंने गिरिराज गोवर्धन का तात्विक विवेचन करते हुए कहा कि जो इन्द्रियों का वर्धन को उसी का नाम गोवर्धन है। श्रीकृष्ण गोवर्धन पूजा कराकर प्रकृति पूजा का संदेश देते हैं। आर्गन पर रवि द्विवेदी, पैड में रज्जन पांडेय, आचार्य सागर महाराज, संजय त्रिपाठी, तबला वादक त्रिपाठी रुद्र ने अपने
मौजूद श्रोतागण। |
संगीत के माध्यम से सब का मन मोह लिया। यजमान लालू प्रसाद व माया देवी, समाजसेवी राजकुमार याज्ञिक, वेदप्रकाश, बिहारीलाल, भानु प्रताप, सुरेशचंद्र, अश्वनी कुमार, डॉक्टर प्रेम, राकेश सविता, राजेंद्र सविता सहित तमाम श्रोता गण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment