35 मतों से प्रतिद्वंद्वी को हराया
मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । शुक्रवार को हुए मऊ बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंद्र नारायण मिश्र को 35 मतों के अंतर से हराया। मतगणना में अशोक कुमार त्रिपाठी को 64 मत प्राप्त हुए, जबकि इंद्र नारायण मिश्र को 29 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव को लेकर नामांकन के बाद से ही अधिवक्ताओं के बीच जोरदार चुनावी माहौल बना हुआ था। प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया व अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का हर संभव प्रयास किया। शुक्रवार को
![]() |
जीत की खुशी मनाते अधिवक्तागण |
मतदान के बाद जैसे ही मतगणना पूरी हुई, अशोक कुमार त्रिपाठी की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि मऊ बार एसोसिएशन के हित में सकारात्मक व प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर मऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, कुंवर बृजेश सिंह, कैलाश नाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, सूर्यभान सिंह, चंद्रमणि शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment