बार के इतिहास में एक नई लकीर हुई कायम : पप्पू तिवारी
फतेहपुर, मो. शमशाद । ब्राह्मण चेतना मंच एवं जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में रविवार को आदर्श जिला अधिवक्ता संघ की ओर से बार चुनाव में निर्वाचित हुए अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एवं मंत्री जितेन्द्र सिंह समेत सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सभी को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व मंत्री जितेन्द्र सिंह के अलावा सहयोगी पं0 पीके पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष जालिम सिंह, जगदीश सिंह, आशीष गौड़, दिलीप शुक्ला, अशोक शुक्ला, देवेन्द्र गौतम, अभिलाष त्रिवेदी, राजकुमार सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, ललित मिश्रा, शाहिद अख्तर, ज्ञानेश बाजपेई, गुरू प्रसाद, मुन्ना मिश्रा, शिव कुमार अग्निहोत्री, कमलेश शुक्ला, लक्ष्मण त्रिपाठी, अमित तिवारी का अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्राह्मण चेतना संस्थान के
![]() |
बार चुनाव में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान करते आयोजक। |
अध्यक्ष पप्पू तिवारी, राजेन्द्र त्रिवेदी व शिवाकांत दीक्षित ने सभी को अंग वस्त्र व माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मंच के अध्यक्ष ने कहा कि बार के इतिहास में एक नई लकीर कायम हुई है। इस संगठन को भविष्य के लिए बनाए रखना है। पूर्व अध्यक्ष जालिम सिंह ने कहा कि चुनाव में सभी लोगों ने कड़ी मेहनत व समर्पण भाव से कार्य किया है। जिसका परिणाम सबके सामने है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि बार के चुनाव में जो नहीं सोंचा गया था वह परिणाम आया। जिससे सभी विपक्षीगणों को मुंह की खानी पड़ी। इस मौके पर वीके शुक्ला, एसपी शुक्ला, शिवाकांत दीक्षित, राजेन्द्र त्रिवेदी, विनय तिवारी, सोनू तिवारी, वीरेन्द्र दुबे, वीरेन्द्र त्रिवेदी, अशोक शुक्ला, मनीष तिवारी रिंकू, सुभाष द्विवेदी भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment