कर्मचारियों की दो शिप्ट की ड्यूटी के विरोध में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 10, 2025

कर्मचारियों की दो शिप्ट की ड्यूटी के विरोध में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों की दो शिप्ट की ड्यूटी के विरोध में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। संयोजक मंडल के सदस्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन अपर नगर आयुक्त  अनूप बाजपेई द्वारा प्राप्त किया गया एवं उनके द्वारा कर्मचारियो को आश्वासत किया कि ज्ञापन नगर आयुक्त को आज ही प्रेषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के प्रदर्शन में हजारों सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन में नारेवाजी कर एक शिप्ट की ड्यूटी किये जाने की मांग की। समिति के नेताओं ने कहा की 14 फरवरी के पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश को निरस्त नही किया गया तो विवश होकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर आयुक्त महोदय द्वारा एक टाइम पूर्व की भांति ड्यूटी किए


जाने पर सहमति भी व्यक्त कर दी गयी थी लेकिन पुनः दुबारा आदेश करने से कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी नेताओं ने यह भी कहा कि आज नगर आयुक्त  के बाहर होने के कारण वार्ता नहीं हो पाई है एक बार संगठन द्वारा फिर प्रयास किया जाएगा की वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान हो जाए अन्यथा की दशा में ना चाहते हुए भी एक बड़े आंदोलन का निर्णय लेना पड़ेगा। बैठक में रमाकांत मिश्रा, वृजलाल भारतीय, किशनलाल सुदर्शन, उस्मान अली शाह,जयपाल सिंह, सी एल बड़ेल, पिंटू चौधरी, करुदीन, रामप्रकाश भारतीय, मुन्ना गंगोत्री, धीरज बाल्मिकी, रमाकांत बाल्मिकी, नरेंद्र खन्ना, मुन्ना हजारियां, अजीत बाघमार, मुकेश बाल्मिकी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages