बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में ऑस्ट्रिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 15, 2025

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में ऑस्ट्रिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

देवेश प्रताप सिंह राठौर

वरिष्ठ पत्रकार 

झांसी – ऑस्ट्रिया विश्वविद्यालय के एक १५ सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी का दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में विश्वविद्यालय की भूमिका को समझना और शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श करना था। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों, कुलसचिव, वित्त अधिकारी एवं माननीय कुलपति से मुलाकात की। चर्चा के दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के शोध, नवाचार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन संवाद हुआ। कुलपति महोदय ने प्रतिनिधिमंडल


को विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े विश्वविद्यालय के प्रयासों को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक विकास के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि विकास, जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से समाज के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है साथ ही विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत विकास के अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का स्वागत करता है और ऑस्ट्रिया विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एक बेहतर पृथ्वी के निर्माण के लिए काम करने को तत्पर है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की और शैक्षणिक सहयोग व अनुसंधान के क्षेत्र में आपसी सहभागिता को और प्रगाढ़ करने की संभावनाओं पर चर्चा की। इस यात्रा से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बैठक में कुलसचिव श्री विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. सी. बी. सिंह, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. शिल्पा मिश्रा, तथा स्कोर फाउंडेशन ऑफ लाइवलीहुड (NGO) से श्री अनुभव पांडेय, ह्रितिक पटेल, श्री अनिल बोहरे, श्री अतुल खरे आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages