कृष्ण के विभिन्न रूपों और गोपियों का कृष्ण के प्रति प्रेम का किया वर्णन
नृत्यांगना समेत अन्य प्रस्तुतियों के बाद कलाकारों को किया गया सम्मानित
बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम में आयोजित रामायण मेला में शहर की कथक नृत्यांगना अनुपमा त्रिपाठी ने शानदार प्रस्तुति देते हुए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रामायण मेले का समापन जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने किया। नृत्यांगना ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों और गोपियों के प्रति कृष्ण प्रेम का वर्णन किया। इसके अलावा फूलों की होली आदि आयोजन भी किए गए। राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूटधाम का भव्य समापन रविवार को हुआ। रायपुर के पद्म विभूषण भारती बंधु की ओर से भजन गायन,गुरुकुलम कथक केंद्र
![]() |
रामायण मेले में कत्थक नृत्य प्रस्तुत करतीं अनुपमा त्रिपाठी |
संचालिका बांदा की कथक नृत्यांगना अनुपमा त्रिपाठी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कृष्ण के विभिन्न रूपों और गोपियों का कृष्ण के प्रति प्रेम का वर्णन किया। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत एकल नृत्य में चतुरंग जिसमें पारंपरिक बादिशें एवं बोल छूम छननन बाजत पैजानिया इसके पश्चात अनुपमा के निर्देशन में गुरुकुलम के कलाकारों ने मीराबाई पर आधारित मीरा भक्तिनाद नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया की भगवान् श्रीकृष्ण कोई प्रेमी, कोई बालक, कोई योद्धा तो कोई वैरागी रूप में प्रेम करता है। गिरधर गोपाल शर्मा मथुरा के कलाकारों द्वारा शानदार मयूर नृत्य व फूलों की होली से भाव विभोर हुए। सुजाता केसरी प्रयागराज की टीम द्वारा ढेड़िया नृत्य प्रस्तुति दी
![]() |
अनुपमा त्रिपाठी को सम्मानित करते अतिथि |
गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रक्षांत करवरिया, महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित किया। मंत्री प्रद्युम दुबे लालू और संयुक्त मंत्री मनोज गर्ग द्विवेदी,आशुतोष पाठक,राम प्रताप शुक्ला सहित हज़ारों दर्शक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment