साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कविताई द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 9, 2025

साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कविताई द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कविताई द्वारा रविवार को जूही लाल कॉलोनी 56 चौराहा शैलक माता मंदिर प्रांगण में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ किदवई नगर विधानसभा/पूर्व मंत्री विधायक महेश त्रिवेदी, एम.एल.सी. विधायक अरुण पाठक,भाजपा शिक्षक संस्थान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्रा,संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला 'अमीय', साहित्य भूषण सिद्धनाथ धाम आश्रम के महंत बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी, महाराज एवं संघ के कानपुर विभाग कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा तथा संस्था महामंत्री किंजल्क  त्रिवेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद 2021 की विजेता मुदिता मिश्रा ने किया।कविताई संस्था के उद्देश्य उसके परिचय एवं संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों से परिचय कविताई के संयोजक एवं


भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.दिवाकर मिश्रा द्वारा किया गया।  मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ.अमरनाथ ने प्रत्येक परिवार की धुरी मातृशक्ति को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति के प्रमुख पहलुओं पर  समझाते हुए मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। सिद्धनाथ आश्रम  के अध्यक्ष बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी जी महाराज ने अपने संबोधन में समस्त उपस्थितियों का वहन करते हुए कहा कि आज पुनः समय आ गया है कि जब हम अपनी संस्कृति अपने संस्कारों अपनी पद्धति पर गर्व करें। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री किंजल्क कुमार त्रिवेद्वी के मुख्य प्रबंधक यूपी बडौदा बैंक से सेवा निवृत्त पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में संघ के कानपुर विभाग कार्यकारिणी सदस्य  ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किंजल्क त्रिवेद्वी एक अनुशासित, पूर्णरूपेण, समर्पित, निष्ठावान एवं कार्यकर्ता हैं उन्होंने कहा किवह एक आदर्श समाजसेवी कार्यकर्ता हैं, जो कि मानवता की सच्ची सेवा में प्राणपण से अहर्निश लगे हुए हैं।इस अवसर पर कविताई के संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला 'अमिय' ने अपनी कविता के माध्यम से महामंत्री को अभिनंदन गीत से सम्मानित किया।कार्यक्रम में पदाधिकारी मातृशक्ति राष्ट्रीय सेविका समिति की मधु अवस्थी ने कहा आज इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों कि इस भीड़ में घर परिवार को शुद्ध करने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय हैं। कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्था के पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का रहा, जिनमें प्रमुख रूप से अरुण कुमार सिंह, निर्मल देव मालवीय, मनोज रंजन, श्याम शुक्ला, डीके त्रिवेदी, विनायक शरण मिश्र, शिव प्रकाश शुक्ला, अरुण तिवारी, हर जीवन अखिलेश गोस्वामी,प्रदीप त्रिपाठी,श्रीधर शुक्ला, संतोष,विकास मिश्र, अमित अनूप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages