भाजपा के ऐरायां मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 20, 2025

भाजपा के ऐरायां मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । भाजपा ऐरायां मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश सिंह का स्वागत एवं होली मिलन समारोह निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी की अगुवाई व युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह के संयोजन में बहुत ही अच्छा व भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल व नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल ने बृजेश सिंह को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष

ऐरायां मंडल अध्यक्ष समेत विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई।

अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विजयीपुर ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, किशनपुर, खखरेरू और धाता के चेयरमैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्त, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता अखिलेश पाण्डेय, महामंत्री अरुण मोदनवाल राजू, महिला मंडल अध्यक्ष कमला बाजपेई, युवा नेता पंकज पाल, बबलू सिंह, राहुल मोदनवाल, शिक्षक संघ के विजय त्रिपाठी, समाजसेवी अजय त्रिपाठी, धीरज मोदनवाल, केशलाल नामदेव, श्रीराम साहू अधिवक्ता, नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र गुप्ता किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages