भगवान परशुराम ने दिया अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 30, 2025

भगवान परशुराम ने दिया अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया, संगठित होने पर दिया जोर

बांदा, के एस दुबे । भगवान परशुराम महासभा के तत्वाधान में सीएमओ आवास के सामने सभागार में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। संजय द्विवेदी मंडल महासचिव ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का राष्ट्र को एक संदेश दिया। कहा कि अब राष्ट्र निर्माण में एक एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण समाज का धर्मशाला होना चाहिए। कामदगिरि परिक्रमा में धर्मशाला बनवाने पर जोर दिया गया। वहीं निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ने कहा कि प्रत्येक माह संगठन की बैठक होनी चाहिए। महासभा के मंडल अध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट मंडल के सभी जिलों में कमेटियों का गठन कर मंडल

भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित

स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य होगा। इस अवसर पर पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण समिति के संयोजक रमेशचंद्र दुबे, अभिषेक बाजपेई, अवध नारायण पांडे, सुशील त्रिवेदी, सुनील तिवारी, सीपी तिवारी, आदित्य कुमार द्विवेदी, राकेश तिवारी, राजेश त्रिवेदी, प्रयागदत्त अवस्थी, राजू द्विवेदी, डॉ. अनिल द्विवेदी, श्रीकांत शुक्ला,अनुपम अवस्थी, सोनू मिश्रा, मनोज तिवारी, दिनेश शुक्ला, धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा, राजू द्विवेदी, संजय त्रिवेदी, राजेश द्विवेदी, बालाजी, शिवदत्त त्रिपाठी, अनीह द्विवेदी, श्याम बाबू त्रिपाठी सिद्धार्थ त्रिपाठी, अरुण अवस्थी, अश्वनी कुमार द्विवेदी, आचार्य बाजपेयी मौजूद रहे। संचालन सत्यप्रकाश द्विवेदी और आभार प्रदर्शन दुर्गेश तिवारी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages