बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल में बुद्ध सामूहिक विवाह समिति ने किया आयोजन
बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के केके पैलेस मैरिज हॉल में रविवार को गौतम बुद्ध सामूहिक विवाह समिति द्वारा 11 जोड़ों की शादी कराई गई। समिति द्वारा लड़की को कपड़े, अलमारी, गददा, बेड, टंकी, चांदी की बिछिया, अंगूठी-थाली सेट व पांच बर्तन दिए गए। गौतम बुध सामूहिक विवाह समिति द्वारा 11 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई जिसमें विशेषा पुत्री राजकरन देवरथा वगेहटा सन्तोष पुत्र राममूरत कोरही विसण्डा , प्रियंका पुत्री नरायन गुजेनी कानपुर, उमाशंकर गुप्ता पुत्र जर्नादन तराया परसौली बबेरू, सावित्री पुत्री रामचन्द्र देवरथा बगेहटा, रमेश कुमार पुत्र राम स्वरूप तिलौसा कमासिन, राधा पुत्री शिवकुमार सुन्दर बाबा का पुरवा महुआ, अवधेश कुमार पुत्र रामसनेही परसौली कमासिन, अंजू देवी पुत्री श्यामबाबू पतवन बबेरू, सूरज पुत्र देवराज धौसड़ तिंदवारी, आशा
![]() |
| सामूहिक विवाह में मौजूद नव दंपति। |
देवी पुत्री सत्यनारायण अनवान मझिला बबेरू, अरविन्द कुमार पुत्र जागेश्वर सराम खालिश फतेहपुर, दिव्या दत्ता पुत्री उमादत्त कुशवाहा बदौसा रोड अतर्रा नरैनी, गजेंद्र सिंह पुत्र राजाराम सिंह बड़ोखर खुर्द, सुमित्रा पुत्री रामदास जुगरेहली बबेरू, राजेन्द्र पुत्र बब्बू कोर्रा खुर्द सया बिसंडा, मनीषा पुत्री सन्तोष कुशवाहा भदवारी ब्योंजा, अनीसा देवी पुत्री सन्तोष कुमार भदवारी ब्योंजा, रागिनी देवी पुत्र चुनकौना वनवरौली निभौर बबेर शामिल हैं। सभी दंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी राजकरण सिंह पटेल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, केतरामपाल, अनिल गुप्ता, ममता कुशवाहा, रामकेश दिवाकर, उमेश कुमार, संतराम गुप्ता, रोहित कुमार, किशन मौर्या समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment