सपाईयों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 31, 2025

सपाईयों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की मनाई जयंती

महिलाओं का आरक्षण जल्द से जल्द लागू करे केंद्र सरकार : नरेश उत्तम

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह यादव एवं संचालन महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। सर्वप्रथम अतिथि समेत सपाईयों ने राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं का आरक्षण जल्द से जल्द लागू करे और देश की आधी आबादी को उसका उचित सम्मान देने का काम करें यही

गोष्ठी को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।

राजमाता के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, संतोष द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, रीता प्रजापति, संगीता राज पासवान, आशा पाल, डा0 अमित पाल, नंदकिशोर पाल, महेंद्र पाल, धर्मपाल पटेल, फूल सिंह मौर्या, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, जय किशोर पाल, शामिल अहमद, सुहैल खान हेमू, रिशु तिवारी, रवि गुप्ता, अजय चौधरी, अशोक दिवाकर, संदीप पाल, देवेंद्र गौतम, नागेंद्र यादव, शिव शरण चौधरी, कामता प्रसाद, कल्याण सिंह, शिवम कुमार पाल, जयकरण पाल, मनोज लोधी, नवाब मलिक, संदीप पाल, विपिन कुमार, रमेश चंद्र पाल, शैलेश यादव, राजेंद्र पाल, सर्वेश पाल, धीरेन्द्र मौर्या, इंद्रराज पाल, अमर सिंह पाल, दिलीप पाल आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages