होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डा. अनुराग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 31, 2025

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डा. अनुराग

जिला कार्यकारिणी को पूर्व संयुक्त निदेशक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के आईटीआई रोड स्थित एक गार्डेन में दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई का पुनर्गठन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरि, विशिष्ट अतिथि के रुप में होम्योपैथी आयुष विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ एके सिंह व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ अमरीष चंद्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ सैमुएल हैनीमैन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों को बैज अलंकृत, माल्यार्पण, शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ पंकज रस्तोगी ने समाजसेवी, चेयरमैन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ अनुराग श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की तत्पश्चात अध्यक्ष डॉ अनुराग ने अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की। संरक्षक मंडल में डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, डॉ पंकज रस्तोगी, डॉ एसके सक्सेना, डॉ जेपी त्रिपाठी, डॉ विनोद दुबे, महामंत्री डॉ नवीन श्रीवास्तव,

कार्यकारिणी को शपथ दिलाते पूर्व संयुक्त निदेशक।

कोषाध्यक्ष डॉ अरुण वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ मृत्युंजय सचान, डॉ निरंजन दुबे, डॉ अरुण शुक्ल, डॉ दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर डॉ सिराजुद्दौला, डॉ सिराज, डॉ इकबाल कासिम, डॉ पवन कुमार, डॉ अतुल द्विवेदी, संयुक्त सचिव व एसइसी सदस्य डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ जितेंद्र मोहन शुक्ला व डॉ आशीष विश्वकर्मा को ऑडिटर पद दिया गया। डॉ अनुराग व कार्यकारिणी को पूर्व संयुक्त निदेशक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएमओ ने कहा कि डॉ अनुराग के नेतृत्व में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन निश्चित रूप से सेवा के नए आयाम लिखेगी। डॉ अमरीश चंद्रा ने कहा कि विभाग सभी प्राइवेट चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु संकल्पित है। डॉ एके सिंह ने कहा कि होम्योपैथी ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम चिकित्सक एक्यूट और क्रोनिक रोगों का सफलतापूर्वक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया रहित इलाज कर मरीजों को लाभ पहुंचाते हैं। डॉ अनुराग ने वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ सभाजीत सिंह, डॉ पीके सिंह गौतम, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ वकील अहमद, डॉ शिवबालक, अग्निवेश श्रीवास्तव एडवोकेट व होम्योपैथिक केमिस्ट बंधुओं विनीत श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अंत में डॉ अनुराग ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी संजय श्रीवास्तव, मानिक चंद्र गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव व चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages