शहर के एक मैरिज हाल में भाजपाइयों ने आयोजित किया सम्मेलन
भाजपाइयों में माता के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया
बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के एक मैरिज हाल में सोमवार को माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर भारत के मालवा क्षेत्र की शासिका थीं, जो कि अपने पति खण्डेराव होलकर की मृत्यु के बाद पश्चात 1767 से 1795 तक होलकर राजवंश की उत्तराधिकारिणी रहीं। वह एक महान शासिका, समाज सुधारक और धार्मिक महिला केे रूप में जानी गईं। उन्होंने मध्य भारत में होलकर साम्राज्य का विस्तार कर अपनी प्रजा के लिए कल्याणकारी कार्य किए। वह अपने परोपकार, विशेषकर मंन्दिरों और तीर्थ स्थलों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध थी। माता अहिल्याबाई का शासनकाल होलकर साम्राज्य के लिए एक स्वर्ण युग के रूप में जाना जाता था। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा नष्ट कराये गये काशी विश्वनाथ मंन्दिर और सोमनाथ मंन्दिर के साथ साथ बहुत से मंन्दिरों का निर्माण कार्य माता
![]() |
| बबेरू में संगोष्ठी को संबोधित करते भाजपाई |
अहिल्याबाई होल्कर के शासन काल कराया गया और माता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सभी स्थानों पर परोपकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जरूरतमंदों की आवश्यकतानुसार मदद भी की। माता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत आज भी लोगों को प्रेरित करती है। वह एक महान शासिका, समाज सुधारक और धार्मिक महिला के रूप में जानी जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि माता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में लोगो की दो प्रकार की विचारधाराएं रही हैं। एक में उनको देवी के अवतार की पदवी दी गयी और दूसरी में उनके अति उत्कृष्ठ गुणों के साथ अन्धविश्वासों और रूढियों के प्रति श्रद्धा को भी प्रकट किया है। वह अंधेरे में प्रकाश किरण के समान थी, जिसे अंधेरा बार-बार ग्रसने की चेष्टा करता रहा लेकिन उनके उत्कृष्ट विचारों एवं नैतिक आचरण के चलते ही समाज में उन्हें देवी का दर्जा मिला। इस मौके पर मालती गुप्ता बासू अध्यक्ष नगर पालिका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, जिला मंत्री पंकज रैकवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अखिलेश श्रीवास्तव जी, मण्डल अध्यक्ष नगर उत्तरी राजेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष नगर दक्षिणी राजेश गुप्ता रज्जन, मण्डल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा विनय कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासू,राहुल सिंह समेत कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, बबेरू में एक मैरिज हाल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष हमीरपुर ब्रज किशोर गुप्ता ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालकर वर्णन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि भारत की महान वीरांगना त्याग व न्याय की प्रति मूर्ति अहिल्याबाई की कुशल शासन व्यवस्था मे बारे जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष नन्दन गौतम ने किया। कार्यकम के दौरान भाजपा नेता अजय पटेल चैयरमैन डा विवेकानन्द पटेल विश्वेश्वर पांडेय,ब्लाक प्रमुख रमाकान्त पटेल विजयपाल सिंह सुधीर कुशवाहा सौरभ शिवहरे पंकज द्विवेदी शिव प्रकाश मालिक सुनीता भारतीय सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। नरैनी में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति संगोष्ठी का आयोजन ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा ने अहिल्याबा होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालकर वर्णन किया। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि विधायक ओम मणि वर्मा ने अहिल्याबाई की कुशल शासन ब्यवस्था महिलाओं के शिक्षा किसानों के लिए अच्छी सुविधायें मन्दिरों का जीर्णोंदार आदि पर चर्चा की । कार्यक्रम संयोजक डा0 देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने अहिल्याबाई होल्कर की संगोष्ठी पर उनके आदर्शों से सीख लेने की सलाह दी । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, ब्लाक प्रमचख मनफूल सिंह पटेल, संगीता निराला,आदित्य चतुर्वेदी, आशीष अनुरागी, दिलीप राजपूत, बीरेन्द्र द्विवदी , हरिश्चंद्र सोनकर, रवि शंकर मिश्र सहित आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment