कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्कूल आफ़ लैंग्वेजेज में वर्ष 2023 में हिन्दी विभाग की स्थापना हुई और एम.ए.हिन्दी की पढ़ाई प्रारम्भ हुई । विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देते हुए सत्र 2023-24 में हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो विद्यार्थियों मयंक श्रीवास्तव दीपिका सिंह को बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान से क्रमशः 11000,7500 रुपए की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल आफ़ लैंग्वेजेज के निदेशक डॉ.सर्वेश मणि त्रिपाठी ने दोनों सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सम्मान
और पुरस्कार हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ये पहल निश्चित रूप से आगे हमारे छात्रों को अपनी मातृभाषा और राजभाषा हिंदी को सम्मान देने के लिए प्रेरित करेगी। स्कूल आफ़ लैंग्वेजेज में अंग्रेजी के साथ - साथ भारतीय भाषाओं हिन्दी, संस्कृत और पालि, प्राकृत में स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई हो रही है । इस अवसर पर हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ श्रीप्रकाश, डॉ अंकित त्रिवेदी, डॉ प्रभात गौरव मिश्र,डॉ सुमना विश्वास, डॉ० विकास,डॉ पूजा, डॉ लक्ष्मण, डॉ ऋचा शुक्ला सहित स्कूल आफ़ लैंग्वेजेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी।


No comments:
Post a Comment