शहर के एचएल इंटर कॉलेज में हुआ बैठक का आयोजन
बांदा, के एस दुबे । शहर के एचएल इंटर कॉलेज में रविवार को मानवाधिकार फोरम की बैठक आयोजित हुई। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल प्रजापति का ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सुशील कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, धनंजय करवरिया को मंडल अध्यक्ष चित्रकूटधाम मनोनीत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके प्रजापति ने फोरम के उद्देश्यों को बताया। बुंदेलखंड प्रभारी नीलम गुप्ता ने संगठन के उद्देश्यों और नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि गांव से लेकर शहर
![]() |
| फोरम की बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारी। |
तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। समाजसेवी की तरह काम करने की बात कही। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश गुप्ता, प्रदेश सचिव अंजली श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुरेश निषाद, राजकुमार श्रीवास्तव, दयाराम, रमेश कुमार, वरदानी प्रजापति, राजू, महेश तिवारी, राजू चौरसिया, केशवबाबू, जितेंद्र करवरिया, ममता नामदेव, सीता देवी, संजीव कुमार निगम, कृष्ण कुमार प्रजापति, अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment