कानपुर, प्रदीप शर्मा - इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर के कानपुर-बुंदेलखंड चैप्टर द्वारा आलोक मिश्रा को रीजनल डायरेक्टर, डॉ. सिधांशु राय को रीजनल नेटवर्किंग एडवाइजर, और दिव्या शुक्ला को महिला विंग का सचिव नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.शिवा मिश्रा ने बताया कि आईएबीसी उद्यमियों का एक समूह तैयार कर रहा है, जिन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिभाग कराने का प्रयास किया जाएगा । सितंबर में शिकागो में उद्यमियों के लिए एक मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभाग के लिए जल्द ही जानकारी प्रदान की जाएगी। उपाध्यक्ष उद्यमी अमित झा ने नव नियुक्त अतिथियों का स्वागत किया | नव नामित रीजनल डायरेक्टर आलोक मिश्रा ने कहा कि आज
का समय व्यापार का युग है और एक अच्छी रणनीति आपको सफल बना सकती है | चैप्टर द्वारा नामित किए गए नेटवर्किंग सलाहकार डॉ सिधांशु राय ने कहा कि आज नेटवर्किंग का दौर है और सफल होने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है , वैश्विक ब्रांड मिलना सफलता का सूचक है। इस अवसर पर नव नामित सेक्रेटरी दिव्या शुक्ला, वंशिका, हर्ष खण्डेलवाल, यशवर्धन आदि उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment