पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र मांगी
शहर में लगे वट वृक्षों के पास नजर आई महिलाओं की भीड़
बांदा, के एस दुबे । सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा। विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करते हुए 108 फेरे लगाए और पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर के विभिन्न चौराहों और देव स्थानों पर लगे वट वृक्षों तले महिलाओं की भीड़ रही। पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से दोपहर तक चलता रहा। इसके बाद महिलाओं ने घर जाकर सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। सोमवार को ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर कस्बे में वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु जीवन की कामना की। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर, बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, जेल
![]() |
| वट वृक्ष की पूजा अर्चना करतीं सुहागिन महिलाएं। |
तिराहा, स्वराज कॉलोनी, जरैली कोठी, महावीरन समेत विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही सुहागिनों ने बरगद के वृक्ष की 51 व 101 बार परिक्रमा कर धागा बांधा और पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने घरों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। तिंदवारा गांव निवासी पंडित विनीत त्रिवेदी ने बताया कि वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन वटवृक्ष और यमदेव की पूजा कर महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...


No comments:
Post a Comment