प्रेम की कीमत पड़ी भारी, खोपा में बजा जबरन शादी का नगाड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

प्रेम की कीमत पड़ी भारी, खोपा में बजा जबरन शादी का नगाड़ा

प्रेमिकाओं से मिलने आए युवकों को किया वरमाला के हवाले

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के सरधुआं थाना क्षेत्र के खोपा गांव में प्रेम ने एक बार फिर सामाजिक मर्यादा से टकराने की कोशिश की, और ग्रामीणों ने अपने अंदाज में इसे सुलझा दिया-वो भी शादी की माला पहना कर। घटना में प्रेमिकाओं से मिलने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जो हुआ, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल तूफान बना हुआ है। दरअसल, दोनों युवक चित्रकूट दर्शन के बहाने गांव पहुंचे थे,

खातिरदारी के बाद ग्रामीणों के समझाने के बाद माफी मांगते युवक

लेकिन असल मकसद प्रेमिकाओं से मिलना था। गांववालों को भनक लगते ही प्रेम की यह चोरी पकड़ी गई। प्रेमी जोड़ों को गांववालों ने पहले बंधक बनाया, फिर जमकर देसी स्टाइल में उनकी खातिरदारी की। जब मार की लय थमी, तो प्रेमियों की कसमकस को हमेशा के लिए विराम देते हुए गांव के मंदिर में ही पंडित की मौजूदगी में शादी
पंडित की मौजूदगी में विवाह करता प्रेमी युगल

करवा दी गई। ढोल-नगाड़े भले न बजे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर इस प्रेम विवाह-प्रेरित जन अदालत का वीडियो अब वायरल हो गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे गांव की संस्कृति की रक्षा कह रहा है तो कोई इसे आधुनिक प्रेम पर पुरातन पंचायती प्रहार। वहीं, जब इस मामले में एसएचओ सरधुआं
विवाह के पहले प्रेमिका के साथ ग्रामीणों ने पकडा प्रेमी युगल

से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों युवक बालिग हैं, और किसी प्रकार की जबरदस्ती अथवा अमानवीय बर्ताव की पुष्टि नहीं हुई है। परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह प्यार में पंचायत की मिसाल बनेगी या कानून के दायरे में नई बहस का सबब?


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages