पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 21, 2025

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने किया नमन

बड़ोखर ब्लाक के तिंदवारा गांव में आयोजित हुआ पुण्य तिथि कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस के तत्वाधान में बड़ोखर ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत तिंदवारा ग्राम पंचायत में मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि राजीव गांधी का आत्मीय लगाव जनपदवासियों से काफी अच्छा था। 1985 में कांग्रेस के दिग्गज नेतागण दिल्ली स्थित उनके निवास पर जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनसे मिले, उन्होंने गर्म जोशी से सबको गले लगाकर 40 मिनट तक वार्तालाप की गई। कांग्रेसजनों द्वारा जब यह बतलाया कि जनपद बांदा बुंदेलखंड का अति पिछड़ा जिला है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, तब उनके द्वारा बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री लगवाई गई थी, जिसमें करोड़ों की मशीन भी लगी, उनके न रहने पर अन्य सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि राजीव पंचायती राज व कंप्यूटर क्रांति के जनक थे, रमेशचंद दुबे ने बताया कि राजीव गांधी

संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी।

अत्यंत ही सादा और सरल जीवन व्यतीत करने वाले देश में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी पवन देवी कोरी, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायत से संसद तक आज जो भी महिलाएं प्रतिनिधित्व करती दिख रही हैं, वह स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार कानून में संशोधन कर उन्हीं के द्वारा यह व्यवस्था दी गई थी। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, कुन्नू यादव, कालीचरण साहू, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमलेशा अनुरागी, सीमा, बॉबी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह, संतोष कुमार द्विवेदी, बी. लाल वर्मा, केपी सेन, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिलानी दुर्रानी,रफत खान गोगा, अशरफ उल्ला, शिवम त्रिपाठी, अरविंद दीक्षित, राजेश तिवारी, शिवदास विश्वकर्मा, महेश कबीर, लाला, रामकिशोर कबीर, भूरा भाई, अशोक वर्धन कर्ण, रमाकांत निगम, संतोष तिवारी, इंद्रवती, शोभा, शिवदुलारी, राजरानी, शिव प्यारी, दिनेश गुप्ता, ईशू फैज़ खान, संतोष तिवारी मौजूद रहे।संचालन राजेश गुप्ता पप्पू व आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष कालीचरण साहू ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages