आप के सफाई अभियान के बहाने खुला पानी का घोटाला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 25, 2025

आप के सफाई अभियान के बहाने खुला पानी का घोटाला

अभियान में उभरी जनता की पीड़ा

हर महीने का प्रशासनिक आश्वासन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रविवार को आम आदमी पार्टी ने सिर्फ अस्पताल परिसर की सफाई नहीं की, बल्कि सरकारी लापरवाही की धूल भी झाड़ दी। चित्रकूट के पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब आप पदाधिकारियों ने झाड़ू उठाया, तो इलाके की जनता ने अपनी सबसे बड़ी समस्या- पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते हालात- बेहिचक उनके सामने रख दिए। जहां एक ओर जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला की अगुवाई में झाड़ू चल रही थी, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक पहाड़ी के निवासियों ने पीने के पानी की त्रासदी बयान की। चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल परिसर के पीछे बनी नई पानी की टंकी महीनों से खामोश खड़ी है। नल सूखे हैं, टंकी भरी है, मगर जनता प्यासी हैं।

सफाई अभियान में लगे आप सदस्य

प्रशासन महीने दर महीने जल्द चालू होने का आश्वासन देता रहा, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। पार्टी ने मांग की है कि यह समस्या अब और नहीं झेली जा सकती। यदि प्रशासन तुरंत कार्रवाई नहीं करता, तो जनता के साथ मिलकर संघर्ष तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बुंदेलखंड प्रांत महासचिव अंकित सिंह, प्रदेश सचिव (शिक्षक प्रकोष्ठ) प्रेम चंद सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष लवदीप सिंह पटेल, जिला महासचिव जितेन्द्र गोयल, महिला विंग की पदाधिकारी सन्नो मौर्या, सोनम श्रीवास, वार्ड अध्यक्ष जुबैदा बेगम, व बच्चा बौद्ध सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages