शुक्रवार को दोपहर और शाम को दो बार बरसा पानी
एक पखवारे से जबरदस्त गर्मी से जूझ रहे थे लोग
बांदा, के एस दुबे । एक पखवारे से जबरदस्त गर्मी से जूझ रहे लोगों को इंद्रदेव ने राहत दी। शुक्रवार की दोपहर बाद मेहरबान हुए मेघों ने पहले रिमझिम बरसात की, इसके बाद लगभग 15 मिनट तक तेज बारिश का सिलसिला चला। तेज बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर जलभराव होने की खबरें भी मिली हैं। बारिश के बाद तेज आंधी चलने की वजह से कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिरने और बिजली के तार टूटने की खबरें मिलीं। बारिश और आंधी से बिजली आपूर्ति भी एक घंटे तक प्रभावित रही। शुक्रवार की दोपहर को दोपहर के समय पहले रिमझिम बरसात हुई तो उमस में एकबारगी इजाफा हो गया। इसकी वजह से लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम लगभग चार बजे एक बार फिर से मेघ मेहरबान हुए और 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के इंदिरा नगर,
![]() |
| झमाझम बारिश से इस तरह हुआ जलभराव |
जरैली कोठी, जेल रोड समेत विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया, इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने के बाद आंधी भी चली। तेज आंधी की वजह से लोगों के घरों में लगे टिन-टप्पर उड़ गए। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी से व्यापक नुकसान हुआ है। कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए। इसकी वजह से भी लोगों को परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति लड़खड़ा जाने की वजह से लोग परेशान रहे। इधर, जसपुरा क्षेत्र में गर्मी और उमस से पहले ही लोग बेहाल थे, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने परेशानी और बढ़ा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद हर दो-तीन घंटे में बिजली गुल हो रही है, जिससे पंखे-कूलर बंद हो जाते हैं और घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। गर्मी और उमस से खासकर बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। लोग बार-बार बिजली जाने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।


No comments:
Post a Comment