क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन, सौंपी गईं जिम्मेदारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन, सौंपी गईं जिम्मेदारियां

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाई का शुक्रवार को पुनर्गठन किया गया। नटराज संगीत महाविद्यालय में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता नरेंद्र सिंह परिहार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया। जिलाध्यक्ष द्वारा रानी दुर्गावती की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। चुनाव प्रभारी डॉ. नंदिता चौहान द्वारा सभी पदों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। इसमें जिला संयोजक अनीता सिंह चौहान, अध्यक्ष मंजूषा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता सिंह, महामंत्री साधना सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. नंदिता चौहान,

 इकाई गठन के बाद मौजूद पदाधिकारी।

संगठन प्रवक्ता डॉ. सीमा सिंह, ऑडिटर सुमन सिंह आम सहमति से पदाधिकारी बनीं। कार्यक्रम में मंजुला विवेक सिंह, गीता सिंह, रीना सिंह, सुषमा सिंह, शालिनी सिंह, सुधा सिंह, रूपाली सिंह, रमाकांति सिंह, अनामिका सिंह आदि उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को लगन, ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रभारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages