राष्ट्र प्रेम और एकता के संदेश के साथ किदवई नगर में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 23, 2025

राष्ट्र प्रेम और एकता के संदेश के साथ किदवई नगर में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश के साथ किदवई नगर में विशाल 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक श्री महेश त्रिवेदी ने किया।साढ़े पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा सीटीआई चौराहे से प्रारंभ होकर चावला मार्केट, पॉपुलर धर्म काटा, जूही डिपो, बारादेवी होते हुए साईट नंबर वन चौराहे तक विशाल जनसमूह के साथ निकाली गई। यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा में एक खुली जीप पर साक्षी साहू भारत माता और शान्या मौर्य  सोफिया कुरैशी की पोशाक में आगे आगे तिरंगा लेकर चल रही थी। रास्ते में तीन दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। पांच सौ मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे 200 एनसीसी कैडेट द्वारा यात्रा इतनी प्रभावशाली और अनुशासित रही कि हर देखने वाले का मन मंत्रमुग्ध हो गया। यात्रा की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और देशभक्ति गीतों से गूंजते इस आयोजन में छोटे-बड़े सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह से भागीदारी की।  विधायक महेश त्रिवेदी ने 11 कबूतर उड़ाकर देश में शांति का संदेश दिया। विधायक महेश त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा, "यह तिरंगा यात्रा भारत की आत्मा और हमारे संविधान की गरिमा का प्रतीक है। यह हमारी एकजुटता, संस्कृति और शौर्य को दर्शाती है। आज हम सबने मिलकर यह संकल्प लिया है कि देशहित में एकजुट रहेंगे और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। " यह यात्रा न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की लौ को और प्रज्वलित करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री बालचंद मिश्र,एमएलसी अरुण पाठक, अनीता गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ल, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, पंकज द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अजीत सिंह छाबड़ा,  बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान, गौरांग जी, नवीन पंडित,अंकित शर्मा, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, योगेन्द्र शर्मा,आरती विजय गौतम, गिरीश बाजपेई, गणेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages