साधु-संतों से लिया आशीर्वाद
अघमर्षण कुंड में किया आचमन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को निजी हेलिकॉप्टर से चित्रकूट पहुँचे और सीधे धारकुंडी परमहंस आश्रम पहुंचे। साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने अघमर्षण कुंड के पवित्र जल से आचमन किया और आश्रम परिसर में संतों संग गहन विचार-विमर्श किया। आश्रम प्रशासन ने उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की थी। ब्रजभूषण का चित्रकूट से गहरा नाता रहा है। वे पूर्व में भी अनेक बार यहां आकर धर्मिक संतों का
![]() |
| धारकुंडी आश्रम में संतो के साथ पूर्व सांसद |
मार्गदर्शन ले चुके हैं। धारकुंडी आश्रम, संत परंपरा का एक प्रतिष्ठित केंद्र है, जहां देशभर से श्रद्धालु व राजनेता मार्गदर्शन हेतु आते हैं। सिंह की यह यात्रा केवल धार्मिक औपचारिकता नहीं, बल्कि राजनीति और आध्यात्म का संगम थी, जो दर्शाती है कि आज भी जननेता सनातन संस्कृति की छाया में दिशा खोजते हैं।


No comments:
Post a Comment