चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन जून को मासूम बच्ची के साथ हुआ था जघन्य अपराध
बांदा, के एस दुबे । चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और कानपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद शासन ने संज्ञान लिया। मृतका की मां को उनकी पुत्री के साथ हुए जघन्य अपराध की क्षतिपूर्ति के तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन ने उपलब्ध कराई। गुरुवार को राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिलाधिकारी जे. रीभा और एडीएम राजेश कुमार, एएसपी शिवराज, उप जिलाधिकारी
![]() |
| दस लाख रुपये का चेक सौंपते राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम जे.रीभा। |
पैलानी अंकित वर्मा, जिला प्राबेशन अधिकारी मीनू सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में चेक दिया। मृतका की मां अपनी बच्ची की याद में फफक कर रो पड़ी। राज्यमंत्री और अधिकारियों ने शासन की ओर से मिली आर्थिक सहायता से अपने परिवार का भरण पोषण करने के साथ ही पढ़ाई लिखाई कराने के साथ ही आवश्यकता अनुसार उचित खर्च करने की सलाह दी गई।


No comments:
Post a Comment