कार्यशाला का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

कार्यशाला का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई कार्यशाला

बांदा, के एस दुबे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में रात्रि कालीन रक्त परीक्षण (एनबीएस) सर्वे के लिए जनपद के सभी ब्लाकों से आए आये एलटी, एलए, एचएस, बीएचडब्ल्यू के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त प्रतिभागियों को रात्री कालीन रक्त परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। बताया गया कि सर्वे पूर्व चिन्हित ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए, आशा व आंगनवाडी व ग्राम प्रधान का सहयोग लेना सुनिश्चित करें। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उक्त सर्वे कार्यक्रम में 20 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की ही फाइलेरिया जॉच की जानी है। रात्री कालीन सर्वे के अनतर्गत प्रत्येक ब्लाक में दो सेन्टीनल व एक रेण्डम साइट पर ही सर्वे किया जायेगा। प्रत्येक साइट पर 300 रक्त

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारी।

परीक्षण किये जायेगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्लाइड बनाने के तरीके व उनका परीक्षण का तकनीकी ज्ञान वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविद्यिज्ञ बृजबिहारी द्वारा विस्तार से दिया। अतुल कुमार बायोलॉजिस्ट द्वारा कार्यक्रम की माइक्रोप्लानिग, टाइम लाइन के बिषय में विस्तार सें बतायाा। प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डाॅ. आरएन प्रसाद व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पीके पाण्डेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश पहाडी, जिला मलेरिया अधिकारी, पूजा अहेरवार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर, बायोलॅाजिस्ट, अतुल कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार प्रदीप कुमार, सीनियर लैब टैक्नीशियन बृज विहारी व मलेरिया निरीक्षक आनन्द मिश्रा, परीक्षित द्विवेदी, भानू प्रताप सिंह व फाइलेरिया, निरीक्षक दिलीप कुमार व सूरज खिरिया तथा एचएस राकेश खरे उपस्थित रहे। बताया गया कि फाइलेरिया की जांच प्रत्येक मंगलवार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में शाम साढ़े सात बजे निशुल्क की जाती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages