दी जनआंदोलन की चेतावनी
जन्मदिन पर जनसरोकार
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जननायक और जनता की आवाज कहे जाने वाले राहुल गांधी के जन्मदिन को जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प दिवस बना दिया। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में कचहरी पार्क में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की और फिर सीधे बिजली विभाग की ओर कूच कर दिया। बिजली विभाग होश में आओ, कटौती बंद करो के नारों से गूंज उठा राधा लाज तिराहा। कांग्रेस नेताओं ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी
![]() |
| राहुल गांधी के जन्मदिवस पर मिठाई खिलाते कांग्रेसी |
कि यदि एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस जनआंदोलन छेड़ेगी। कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा 11 साल बेमिसाल के नारे से आत्ममुग्ध है, जबकि जनता पसीने और अंधेरे में जी रही है। क्या यही है विकास? पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि बिजली की आंख मिचौली ने आम जनता को गर्मी में बेहाल कर दिया है, और पानी की किल्लत ने हालात बदतर कर दिए हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। इस मौके पर विजय मणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा, महेंद्र सिंह, राजेश सिंह पटेल, दुर्गेश खंगार, सविता पाल, हरिओम पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment