एसटीएफ व साइबर सेल की जॉइंट रेड में 25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

एसटीएफ व साइबर सेल की जॉइंट रेड में 25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार

सैकड़ों सिम कार्ड व फर्जी दस्तावेज बरामद 

सिस्टम की आड़ में संगठित ठगी का खेल 

चित्रकूट में साइबर माफिया का पर्दाफाश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच चित्रकूट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर सेल, थाना राजापुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फर्जी तरीके से सैकड़ों सिम कार्ड सक्रिय कर उन्हें अपराधियों को बेचने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश संदीप पांडेय और उसके साथी नौफील को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थाना नवाबगंज से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर हुई। टीम को मौके से चार मोबाइल फोन, 36 आधार कार्ड, 239 अनएक्टिवेटेड ब्लैंक सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक निर्वाचन कार्ड, दो पैन कार्ड, दो बायोमैट्रिक स्कैनर और 6,620 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि वह एक संगठित

पुलिस गिरफ्त में सामान समेत आरोपी 

गिरोह का हिस्सा है जो फर्जी बायोमैट्रिक स्कैन से सिम कार्ड एक्टिवेट करता और फिर उन्हें साइबर अपराधियों को ऊंचे दामों पर बेचता है। उसने कबूला कि अब तक करीब 800 प्रीएक्टिवेटेड सिम कार्ड वह नौफील को बेच चुका है। नौफील की दुकान मार्शल मोबाइल पर छापेमारी के दौरान भी बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और सिम कार्ड बरामद हुए। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल निशिकांत राय, दारोगा परशुराम पांडेय, एसटीएफ प्रभारी पंकज सिंह समेत अन्य टीम सदस्यों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages