जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी सख्त हिदायतें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी सख्त हिदायतें

बीएसए का वेतन रोकने का आदेश 

लापरवाही पर गिरेगी गाज 

राजापुर सीएचसी को सख्त निर्देश 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में जनपद के स्वास्थ्य ढांचे की गहन समीक्षा करते हुए आकांक्षात्मक ब्लॉक, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का उपचार, टीकाकरण, ई-संजीवनी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, आशा बहनों का भुगतान और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं में शासन की दी गई धनराशि का प्रयोग निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराएं। कहा कि नीति आयोग के बिंदुओं पर खराब प्रदर्शन तत्काल सुधारा जाए, अन्यथा डीसीपीएम और बीसीपीएम पर कार्रवाई की

स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते डीएम 

जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि राजापुर सीएचसी के हाल के निरीक्षण में खामियाँ पाई गईं, जिसे ठीक करना आवश्यक है। आशाओं और स्टाफ नर्सों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। स्पष्ट किया कि जिन सीएचसी/पीएचसी पर नोडल अधिकारी नियुक्त हैं, वे नियमित निरीक्षण कर बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संचारी रोग अभियान को लेकर मलेरिया अधिकारी को माइक्रोप्लान बनाकर अंतरविभागीय समन्वय से कार्य करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार, सीएमएस एमसीएच खोह डॉ ओपी भास्कर, डॉ एमके जतारया, डॉ संतोष कुमार, आरके करवरिया, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब, सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages