4 वर्षीय बैचलर ऑफ डिज़ाइन कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

4 वर्षीय बैचलर ऑफ डिज़ाइन कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिज़ाइन विभाग में इंटीरियर डिज़ाइन, प्रोडक्ट डिज़ाइन और यूएक्स यूआई डिज़ाइन में विशेषज्ञता के साथ 4 वर्षीय बैचलर ऑफ डिज़ाइन कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम छात्रों को डिज़ाइन की दुनिया की गहराइयों में ले जाएगा और छात्रों को एक सफल डिज़ाइनर बनने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा। जिसके अंतर्गत बी.डेस कार्यक्रम तीन विशिष्ट क्षेत्रों  इंटीरियर डिज़ाइन, प्रोडक्ट डिज़ाइन, यूएक्स यूआई डिज़ाइन में विशेषज्ञता प्रदान करता है। इन पाठ्यक्रम मे किसी भी स्ट्रीम विज्ञान, वाणिज्य या कला से 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग के डिज़ाइन कार्यक्रमों का संचालन आर्किटेक्ट


प्रशांत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिनके पास डिज़ाइन क्षेत्र में 10 वर्षों का व्यापक अनुभव है। एक साक्षात्कार में आर्किटेक्ट प्रशांत सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। यह एक ऐसा पाठ्यक्रम है जो उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप हो। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय एक NAAC A++ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है जो इसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को दर्शाता है। यह एक यूजीसी कैटेगरी 1 विश्वविद्यालय भी है, जो इसकी अकादमिक स्वायत्तता और उच्च मानकों को प्रमाणित करता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages