पीएम मोदी ने बदली सियासत की संस्कृति- प्रकाश पाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

पीएम मोदी ने बदली सियासत की संस्कृति- प्रकाश पाल

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसको संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मोदी सरकार प्रभावशाली, असरदार, मजबूत और निर्णायक है। पीएम मोदी ने सियासत की संस्कृति को बदलने का काम किया है। इन 11 वर्षों में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के लोगों ने देखा कि जब नेतृत्व स्पष्ट, संकल्प अडिग और नियत लोकसेवा की होती है तब सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान बनते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब


कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित ने विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने सेवा, संकल्प, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर अपने विचार रखे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस अवसर पर राम बहादुर यादव,डॉ के जी गुप्ता,गणेश शुक्ला,रीता शास्त्री,जय प्रकाश कुशवाहा, विनोद शुक्ला, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, अर्चना आर्या,अनुराग शुक्ला, शिवम मिश्रा, रमाकांत शर्मा,केपी सिंह, सीए अवधेश मिश्रा, आदित्य पोद्दार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages