सीएसजेएम युनिवर्सिटी में छत्रपति शाहू जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

सीएसजेएम युनिवर्सिटी में छत्रपति शाहू जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई


कानपुर, प्रदीप शर्मा -  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज की जन्म जयंती समारोह गुरुवार को मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, कुलसचिव राकेश कुमार ने छत्रपति शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा
सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कुलपति ने छत्रपति शाहू जी महाराज के कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित रहा। उन्होने समाज के वंचित तबकों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए। उन्होने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाने के लिए शिक्षा सहित अनेक संस्थाएं भी शुरू कीं। उन्होंने कहा कि सीएसजेएम युनिवर्सिटी छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए आदर्शों पर चलकर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि सीएसजेएम यूनिवर्सिटी समाज को शिक्षित करने व समाज के कल्याण के लिए लगातार अभियान चला रही है। कुलसचिव ने कहा कि उनके उल्लेखनीय कार्यों को लेकर ही उन्हे राजर्षि की उपाधि दी गई थी। उनका पूरा जीवन समाज और देश को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश है कि समाज का कोई भी तबका अशिक्षित न रहे। शिक्षा की ज्योति सभी तक पहुंचे। इस अवसर पर छत्रपति शाहू जी वाटिका में विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने भी छत्रपति शाहू जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages