गांव-गांव पहुंचा स्वास्थ्य का संदेश, चौरसिया पुरवा में पोषण कार्यक्रम आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

गांव-गांव पहुंचा स्वास्थ्य का संदेश, चौरसिया पुरवा में पोषण कार्यक्रम आयोजित

विकास पथ सेवा संस्थान एवं भानु प्रभात फाउंडेशन की पहल 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विकास पथ सेवा संस्थान एवं भानु प्रभात फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अरछा बरेठी गांव के चौरसिया पुरवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को हेल्थ एंड न्यूट्रिशन सपोर्ट प्रोग्राम में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से ग्रामीणों को हर्बल फ्रूट जूस एवं हनीटस औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। जूस पाकर ग्रामीणों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आज के युग में स्वास्थ्य रक्षा की

न्याय की गुहार लगाता पीडित विष्णुकांत त्रिपाठी

पहली शर्त है- संतुलित आहार और रसायनमुक्त भोजन। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे ताजी, शुद्ध सब्जियां उपलब्ध हो सकें। वहीं भानु प्रभात फाउंडेशन के ट्रस्टी भानु प्रताप ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ औषधि वितरण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने का अभियान है। वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि जब बाजार की सब्जियां रसायनों से भर चुकी हैं, तब हर घर में पोषण वाटिका लगाना स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में बड़ा कदम होगा। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें हरिओम चौरसिया, अजय, अमित, सविता, रामप्रकाश, लवकुश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages