अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह पर कलेक्ट्रेट सभागार में ऑफिस ब्रेक योग का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह पर कलेक्ट्रेट सभागार में ऑफिस ब्रेक योग का आयोजन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की श्रृंखला में 15 जून से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर ऑफिस ब्रेक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग वेलनेस सेंटर लोढवारा/बनकट चित्रकूट के योग प्रशिक्षक महेश श्रीवास व योग सहायक आनंद बिहारी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले ग्रीवा संचलन, स्कंध चक्र, अर्ध ताड़ासन, तिर्यक

योग दिवस पर ऑफिस ब्रेक योग करते एडीएम व अन्य 

ताड़ासन व अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव घटाने एवं शरीर को लचीला बनाने के लाभों पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के में जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो- सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते इंजीनियर्रस यह फोटो 19 सीकेटी 06 में है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages