सीएचसी हसवा में हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

सीएचसी हसवा में हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम

2020 को हुईं थी नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत

देश में 60 मिलियन से अधिक हैं ड्रग उपयोगकर्ता 

फतेहपुर, मो. शमशाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसवा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने बताया कि मादक दृव्यों के सेवन की समस्या से निपटने एवं भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विगत 15 अक्टूबर 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की गई थी। भारत देश में व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण और नार्काटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त इनपुट के आधार पर कमजोर संवेदनशील 32 राज्य, केन्द्र शासित प्रदेशों के 272 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें नशीली दवाओं के उपयोग के मामले सबसे अधिक सर्वेक्षण में पाया गया है कि देश में 60 मिलियन से अधिक ड्रग उपयोगकर्ता हैं। जिनमें से एक महत्वपूर्ण संख्या 10-17 वर्ष की आयु वर्ग के बीच है। इसकी रोकथाम के लिये हम सबको आगे आना होगा। 

जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।

इसी क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रा०स्वा०केन्द्र हसवा डा० अनुपम कुमार ने बताया कि देश में नशीली दवाओं की लत एक गम्भीर चिन्ता का विषय बनती जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी में जोकि देश का भविष्य है। इसी क्रम में महेन्द्र सिंह लोधी अपर शोध अधिकारी द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति पर बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशीली दवाओं का दुरूपयोग के कारण शरीर ही नहीं बल्कि मनुष्य मानसिक तौर से अपंगता की ओर बढ़ रहा है। स्वयंसेवी संस्था वालेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के रीजनल कोआर्डिनेटर ने बताया कि कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे है इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहें है जो हम सब के लिए चिंता का विषय है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नशे के आदी लोगों को खासकर युवाओं को सही राह दिखाकर उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरा समाज इस दिशा में जिम्मेदारी से सामूहिक प्रयास करें। सभी अधिकारी कर्मचारी एवं आशा बहुओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages