कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

मुंह मीठा कर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं

फतेहपुर, मो. शमशाद । कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में गुरूवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एवं मिष्ठान वितरण कर अपने नेता राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। जन्म दिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज देश में इतनी समस्याएं हैं जिनको अब गिना पाना भी मुश्किल प्रतीत होता है परंतु राहुल का अदम्य साहस आश्चर्य का विषय है कि उनकी पैनी नजर सभी ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित है एवं उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करना काबिले तारीफ है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज देश

केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।

में मात्र राहुल गांधी ही एक ऐसी शख्शियत हैं जो सीना तान के भारत की जनता के लिए मर मिटने को तैयार हैं। देशवासियों के दुख दर्द को करीब से देखने व समझने के लिए ही उन्होंने पैदल भारत यात्रा की जिससे आने वाले समय में उसका निराकरण हो। युवा अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने भी बेरोजगारी एवं महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार को खरी खोटी सुनाई। साथ ही इसके लिए आगे एक बृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी। जन्म दिन के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, देवी प्रकाश दुबे, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, पं. रामनरेश महाराज, ओम प्रकाश कोरी, शोभा दुबे, शकीला बानो, राजन तिवारी, सलीम खान, अजय कुमार बच्चा, कौशल किशोर शुक्ला, जब्बर सिंह, नसीम अंसारी, शब्बीर अहमद, मो. अकरम, फैजान खान, हम्माद हुसैन, आदि सभी लोगों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages