दिल दहला देने वाला हत्याकांड
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियारी कला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को गुमटी के पास फेंके जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह की टीम ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका रंची देवी के पति रामनरेश रविदास ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी का शव धर्मेंद्र तिवारी की गुमटी के पास मिला है और गांव के ही प्रेम नारायण मिश्रा उर्फ प्रेमी और विमला देवी से पूर्व में विवाद चल रहा था। दोनों ने रंची देवी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। थाना मऊ में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक ने
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 19 जून की सुबह 7 बजे मुखबिर की सूचना पर बरियारी कला स्थित हनुमान मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि आपसी विवाद में रंची देवी से झगड़ा हुआ और मिलकर उसकी हत्या कर दी गई, फिर शव को उसकी ही साड़ी से फंदा लगाकर गुमटी के पास डाल दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, दारोगा मुन्नीलाल, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार, चालक राजकुमार और महिला आरक्षी रेखा शर्मा शामिल रहे। इस निर्मम हत्या से गांव में दहशत और आक्रोश व्याप्त हैं।


No comments:
Post a Comment