पीएचसी पर शासन ने लगाई मुहर
बरगढ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए दशकों पुरानी मांग अब साकार होती नजर आ रही है। वर्षों से बहुप्रतीक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्थापना को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा की गई पहल से नई उम्मीद की किरण जगी है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के निजी हस्तक्षेप के पश्चात निदेशक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (स्वास्थ्य भवन लखनऊ) द्वारा क्षेत्रीय मानकों की जांच कराई गई। इस क्रम में निदेशक ने दो महत्वपूर्ण पत्र (दिनांक 19 मई 2025 और 26 मई 2025) के माध्यम से संयुक्त सचिव, चिकित्सा अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराया है कि बरगढ़-चित्रकूट स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना विभागीय मानकों
![]() |
| उपमुख्यमंत्री से बरगढ पीएचसी को विनती करते श्याम नारायण शुक्ला |
के अनुरूप है। यह जांच रिपोर्ट शासन को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दी गई है और इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि बरगढ़ में पीएचसी की स्थापना उचित और मानक के अनुरूप है। यह प्रयास श्याम नारायण शुक्ला सदस्य क्षेत्रीय कार्य समिति भाजपा किसान मोर्चा के अथक संघर्ष से हुआ है। बरगढ़ क्षेत्र की जनता ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इस जनकल्याणकारी प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट किया है। साथ ही, अपील की गई है कि इस लंबे समय से लंबित जनहितकारी मांग को अब नीतिगत घोषणा में सम्मिलित किया जाए, जिससे जन-जन को सुलभ स्वास्थ्य सेवा का स्थायी लाभ मिल सके।


No comments:
Post a Comment