कालिंजर थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता
बांदा, के एस दुबे । कालिंजर थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को अवैध तमंचा तथा अवैध गांजे की खेती करने वाले एक अन्य अभियुक्त को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। छह किलो हरा गांजा के साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। गौरतलब हो कि गुरुवार रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त सिकन्दर बक्स पुत्र जाफर निवासी नौगवां थाना कालिंजर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ ग्राम गुढ़ाकला से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि जाफर बक्स उपरोक्त गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त व गैंग डी-4 का सदस्य
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त |
भी है। इसी क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा ग्राम लहौरा से अवैध गांजे की खेती करने वाले एक अन्य अभियुक्त मुन्ना प्रसाद तिवारी पुत्र बोड़ीलाल निवासी लहौरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने खेत में बने ट्यूबवेल के पास अवैध गांजे की खेती की जा रही थी। मौके से 6.3 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस टीम में पवन कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी गुढ़ाकला, उप निरीक्षक भरत लाल सरोज, सतीश चन्द्र गौतम, कांस्टेबल सुमित पाल, शिवम प्रताप सिंह, राहुल राठौर, कमलेश यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment